Sunday, November 9

राजस्थान बिधानसभा चुनाब सुबह 11 बजे तक 22% वोटिंग

Rajasthan_Assembly_election_2018_1544158205राजस्थान जयपुर. | राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज ईवीएम में कैद हो जायगा आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी हैं आज 11 बजे तक राजस्थान में 21.89% वोटिंग हो चुकी है। और अभी भी लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर बड़े उत्साह के साथ जा रहे हैं जयपुर स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को ईवीएम में गड़बड़ी के चलते करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, बीकानेर में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ईवीएम में खराबी के चलते वोट नहीं डाल पाए हैं। उधर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ही मुख्यमंत्री तय करेंगे। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था। चुनाव प्रचार की कमान पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ में रही। उधर, तेलंगाना की 119 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.97% मतदान हुआ।