Tuesday, September 23

मोदी नहीं विदेशों में बैठे छ: उद्योगपति चला रहे हैं गुजरात की सरकार: मुलायम सिंह यादव

1543_mula5

गोरखपुर। सपा सुप्रीमो ने सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में मंगलवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां कांग्रेस के ऊपर तीखे तीर चलाएं साथ ही मोदी पर पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा है और गुजरात सरकार को वह नहीं विदेशों में बैठै हुए यहां के 6 उद्योगपति चलते हैं। इसके बदले मोदी उन्हें विशेष नीतियों के तहत मालामाल कर रहे हैं। उन्होंने सदर गोरखपुर सीट से पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती राजमती निषाद और बांस गांव सुरक्षित सीट से पार्टी के प्रत्याशी गोरख पासवान को जिताने की अपील की। साथ ही जनता को आश्वासन दिया कि इस बार केन्द्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनने जा रही है।
मनमोहन सिंह सिर्फ डिग्री में अर्थशास्त्री:प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि वे सिर्फ डिग्री में अर्थशास्त्री हैं लेकिन किसान और यह मुलायम जमीन का अर्थशास्त्री है। उन्होंने कहा जो लोग गेहूं और धान की बालियों और गन्ने सरपत के पौधे तने में अंतर नहीं पहचान पाते वही देश चला रहे हैं।
किस मुंह से कांग्रेस मांग रही है वोट: मुलायम ने कहा कि कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल से जनता बेहद परेशान रही है। महंगाई ने तो गरीब आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। बांकी बची जान भ्रष्टाचार ने ली है। आज इन्हीं सब के चलते कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किस मुंह से जनता से वोट मांग रही है। कांग्रेस ने दस साल के शासन में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे याद किया जा सके। मनमोहन सिंह सरकार के लोग अय्याशी, फिजूलखर्ची और घोटाले में डूबे रहे यही वजह है कि देश में मंहगाई बढ़ी है।
सपा ही देगी देश को मजबूत प्रधानमंत्री: मुलायम ने युवाओं को ललकारते हुए कहा, आपको सपा ने ही प्रदेश में मुख्यमंत्री दिया है और अब देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री भी देगी। युवाओं को रिझाते हुए मुलायमसिंह यादव ने कहा कि उन्हें जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक बेरोजगारी भत्ता मिलता रहेगा।
मोदी के प्रदेश में सात हजार किसानों ने की है आत्महत्या: मोदी के गुजरात मॉडल को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं। मीडिया की तरफ इशारा करते हुए मुलायम ने कहा कि लिख सकते हो तो लिख देना कि 10 सालों में गुजरात में सात हजार किसानों ने आत्महत्या की है। उनके प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। वहां खाद ही सबसे मंहगी है। वहां के किसानों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती। मोदी देश को सभी मुद्दों पर गुमराह कर रहे हैं। युवा को रोजगार का सपना दिखा रहे हैं। वहां खुद ही आठ लाख पंजीकृत युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी की दर को घटाने के लिए मोदी अब पंजीकरण हीं नहीं होने दे रहे हैं। 27 जिलों में पानी की व्यवस्था नहीं है। गरीब किसानों की जमीनों को पंूजीपतियों के हाथ में सौंपा जा रहा है।
वकीलों को पेंशन देने का किया वादा: सपा सुप्रीमों ने वकीलों के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजना की जानकारी देकर उन्हेंं रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वकीलों के पास प्रैक्टिस के अतिरिक्त कुछ नहीं होता। इसलिए हमारी सरकार ने फैसला किया है कि उनके 70 साल के हो जाने पर उन्हें पेंशन दीं जाएगी। यदि इससे पहले उनकी मौत हो गई तो उनके परिजनों को 5 लाख का अनुदान दिया जाएगा।
मुलायम ने की किसानों और मुसलमानों की तरीफ: उन्होंने कहा कि देश के विकास में यदि कोई सबसे अधिक मेहनत करता है तो वह मुसलमान और किसान है। पर दुर्भाग्य ये है कि यही दोनों सबसे गरीब और परेशान हैं, क्योंकि अब तक केन्द्र में काबिज रही सरकारें ने इनके लिए कुछ नहीं किया।