Tuesday, September 23

असम में 30 मुस्लिमों का कत्ल, औरतों-बच्चों को भी नहीं छोड़ा, 14 घर भी फूंके

3313_untitled-3

गुवाहाटी। असम के दो जिलों में 36 घंटे के भीतर उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी और आगजनी में 30 लोगों की मौत हो गई है। आईजी एसएन सिंह ने बताया कि आतंकी संगठन एनडीएफबी-एस के करीब 40 हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार तड़के कोकराझार के बालापार गांव में कुछ घरों पर हमला कर दिया। इससे पहले गुरूवार देर रात पड़ोसी जिले बकसा में भी आतंकियों ने हमला किया। दोनों जिलों में मरने वालों में पांच बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। हमलों के बाद 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं। आतंकियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के 14 घरों को भी आगे के हवाले कर दिया। क्यों हुई हिंसा: बताया जा रहा है कि अपने उम्मीदवार को वोट नहीं देने से नाराज बोडो उग्रवादियों ने इन लोगों की हत्या की। हमलों के बाद हालात बिगड़ता देख प्रशासन ने सेना बुला रली है। प्रभावित इलाकों में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। सेना ने फ्लैग मार्च भी किया है। पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने भी शनिवार को तरूण गोगोई से बात कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक एल आर बिश्रोई ने बताया कि शुक्रवार देर रात गोलियों से छलनी 12 और शव बक्सा जिले के दो गांवों में मिले। हमले में मारे गए तीन साल से एक और बच्चे केबच्चे का शव बाद में मिला। आईजीपी एसएन सिंह ने बताया कि मानस राष्ट्रीय उद्यान के समीप जिले में बेकी नदी के किनारे अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 70 मकानों को आग लगा दी गई। सिंह ने बताया कि बक्सा जिले के सलबरी इलाके और मुशलपुर, तामुलपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक कफ्र्यू लगा रहेगा, ताकि आगे हिंसा को रोका जा सके। केंद्रीय सुरक्षा बलों की छह कंपनियां कोकराझार।
गोगोई पर आरोप लगाया: घटना के बाद अल्पसंख्यक छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पर कानून व्यवस्था बहाल नहीं करने का आरोप लगाया है। संगठनों का दावा है कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की नेता और पूर्व मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा की ओर से अल्पसंख्यकों के मतदान पर दिए गए बयान के बाद हिंसा भड़की है।
घर में घुसकर मारी गोली
गुरूवार को इसी जिले के निजदेफेली में दो संदिग्ध उग्रवादियों ने बिपिन बोरो नमक शख्स के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।