Wednesday, September 24

मैं मोदी की तरह कायर नहीं हूूं दिग्विजयसिंह, उमा बोलीं पत्नी की चिता तो ठंडी होने देते

amrt

नईदिल्ली। टीवी पत्रकार अमृता राय से अपने प्रेम संबंध स्वीकारने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरूवार को सफाई देते हुए कहा कि वह मोदी की तरह कायर नहीं हैं जो तीन साल तक अपीन पत्नी से रिश्ते की बात छिपाते रहे। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। मुझमें इस बारे में कहने और इसके परिणाम भुगतने का भी साहस है। उन्होंने अमृता और अपने रिश्ते को बेहद निजी बताया।
उमा भारती ने साधा दिग्विजय पर निशाना: वहीं बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने पत्नी की चिता की राख ठंडी होने का तो इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा, मैं भाभी दिग्विजय सिंह की दिवंगत पत्नी को अच्छी तरह से जानती थी। उनकी मौत को एक साल भी नहीं हुआ था और दिग्विजय सिंह ने किसी और महिला से रिश्ता बना लिया। यह भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। महिलाएं अपने पति से बेहद प्यार करती हैं लेकिन इस घटना से महिलाओं के विश्वास को भी धक्का लगेगा।
दिग्विजय सिंह गुरूवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्विटर पर टॉप टें्रड में बने रहे। सोशल साइट ट्विटर पर जो विषय सबसे ज्यादा चर्चित होते हैं, उन्हें टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में रखा जाता है। वहीं पत्रकार अमृता राय बुधवार को गूगल के हॉट सर्च में टॉप पर रहीं। गूगल पर 500000 लोगों ने उन्हें सर्च किया। इसके अलावा फेसबुक और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कांग्रेस नेता और पत्रकार के संबंध उजागर होने का मामला लगातार टॉप पर है। गुरूवार को भी सोशल मीडिया पर यूजर्स दिग्विजय सिंह का जमकर मजाक उड़ाते रहे।
छह महीने पहले यू टयूब पर सार्वजनिक हुआ था दिग्विजय और अमृता का वीडियो
दिग्विजय सिंह और राज्यसभा टीवी में एंकर अमृता राय की पूजा करते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर करीब छह महीने पहले आया था। तब इसे लेकर थोड़ी बहुत सुगबुगाहट हुई लेकिन मामला दब गया था। बाद में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने दिग्विजय और अमृता की एक सेल्फी को ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसके बाद ये तस्वीरें वायरल होने लगीं। तब दिग्विजय ने महिला पत्रकार के साथ प्रेम संबंध होने की बात कबूली।
कौन हैं अमृता राय
अमृता राय मशहूर टीवी एंकर हैं। उनके पति आनंद प्रधान मीडिया संस्थान आईआईएमसी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।