Wednesday, September 24

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

7413_lupita

प्रतिष्ठित पीपुल्स मैगजीन ने साल 2014 की दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट  जारी की है। कुछ दिन पहले जारी की गई इस लिस्ट में मैगजीन ने 31 वर्षीय एक्ट्रेस ल्यूपिटा न्यान्गो को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया है। ल्यूपिटा केन्याई एक्ट्रेस हैं। कई हॉलीवुड फिल्मों में बतौर असिटेंट प्रोड्यूसर काम कर चुकी ल्यूपिटा ने कुछ फिल्में और म्यूजिक वीडियों भी डायरेक्ट किए हैं।

2008 में शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने वाली ल्यूपिटा प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड तक जीत चुकी हैं। साल 2013 में फिल्म 12 इयर्स अ स्लेव फिल्म से हॉलीवुड में धूम मचा चुकी इस एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे विश्व की खूबसूरत महिला का खिताव जीतेंगी। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे देखकर कई लड़कियों को खुद को सुंदर मानना चाहिए।
ल्यूपिटा कहतरी हैं, उनकी मां हमेशा से उन्हें खूबसूरत मानती आई हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर कभी यकीन नहीं हुआ था। मगर आज मां की बातों पर यकीन हो गया है। पीपुल्स मैगजीन ने दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें एक भी भारतीय नहीं है।
केरी रूशेल: अमेरिकन एक्ट्रेस केरी रूशेल को दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया गया है। केरी मिशन इम्पॉसबिल-3, वेट्रेस, ऑगस्ट रश, एक्ट्राऑर्डनरी मेजर्स, डार्क स्काइज जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
जेन्ना डेवन: अमेरिकन एक्ट्रेस जेन्ना डेवन खूबसूरती के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। कभी डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली इस अभिनेत्री ने फिल्म सेट अप में अपने किरदार से लोकप्रियता पाई थी। जेन्ना कई टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं।
मिन्डी कॉलिंग: अमेरिकन एक्ट्रेस, कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर मिन्डी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।