
भोपाल/इंदौर. यह ठग पहले अखबार में शादी का विज्ञापन देता था और फिर उनसे शादी कर रुपए ठग कर चला जाता था। इस ठग ने इंदौर, भोपाल, सीहोर, मुरैना, और जबलपुर की 10 महिलाओं से 50 लाख से ज्यादा की ठगी की। हत्या का आरोपी यह बैंकाक जाकर ऐश करता था।
शादी का विज्ञापन देकर कैसे करता था ठगी…
पुलिस के मुताबिक अक्टूबर 2015 में विदिशा के मूल निवासी और भोपाल के टीटीनगर में रह रहे राम नायडू के खिलाफ इंदौर एरोड्रम क्षेत्र की एक महिला प्रोफेसर ने इस मामले में शिकायत की थी। वह वृद्ध मां के साथ रहती हैं। उन्होंने शादी के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया था। कुछ दिनों बाद राम ने अपना नाम राहुल दीक्षित बताकर उनसे संपर्क किया। उसने खुद को जबलपुर के एक बड़े व्यापारिक घराने का बताया।
फटेहाल पहुंचा प्रोफेसर महिला के पास
बातचीत के बाद उसने महिला प्रोफेसर से शादी के लिए हां कर दी। कुछ दिनों बाद वह महिला के पास फटेहाल हालत में पहुंचा। कहा-घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए सबकुछ छोड़कर आया हूं। इसके बाद वह महिला प्रोफेसर के साथ उसी के घर पर रहने लगा। उसने महिला की पुश्तैनी जमीन बिकवा दी और व्यापार के लिए 11 लाख रुपए, सोने की चेन और 14 लाख का माल हड़पकर फरार हो गया। कुछ दिनों पहले वह महारष्ट्र के एक परिवार को ऐसे ही झांसा देने वाला था। लेकिन मोबाइल फोन ट्रैक कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हत्या के आरोप में जा चुका है जेल
राम ने 2003 में दोस्तों के साथ विदिशा में ही एक युवक की हत्या की थी। 2006 में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह 2010 तक भोपाल की जेल में रहा। 2011 में जमानत पर रिहा होने के बाद लापता हो गया। उसने अपना हुलिया और नाम बदल लिया। इसके बाद उसने महिलाओं को शिकार बनाना शुरू किया।
राम ने 2003 में दोस्तों के साथ विदिशा में ही एक युवक की हत्या की थी। 2006 में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह 2010 तक भोपाल की जेल में रहा। 2011 में जमानत पर रिहा होने के बाद लापता हो गया। उसने अपना हुलिया और नाम बदल लिया। इसके बाद उसने महिलाओं को शिकार बनाना शुरू किया।
भोपाल में खरीदा फ्लैट और कार
इंदौर से फरार होने के बाद राम भोपाल के टीटी नगर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से पासपोर्ट भी बरामद किया, जिससे पता चला कि उसने कुछ समय पहले ही थाईलैंड की यात्रा की थी। उसने प्रोफेसर से ठगे रुपयों से स्वधर्म कॉलोनी, कोलार रोड भोपाल में 12 लाख में एक फ्लैट और एक कार खरीदी थी। पुलिस ने उसके पास से कार, सोने की चार चेन, दो मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान जब्त किया है।