चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को चंडीगढ़ में रोड शो कर रहे हैं। केजरीवाल के रोड शो में आम आदमी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार गुल पनाग समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। केजरीवाल के काफिले में वाहन भी काफी संख्या में शामिल हो गए हैं। वह शहर की जिस भी सड़क से गुजर रहे हैं, भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए घरों से बाहर आ रहे हैं। रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ाने की साजिश में मोदी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि गुल पनाग आम जनता की सेवा करना चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गुल पनाग भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं। कल हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गुल पनाग भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं। कल यदि मैं भ्रष्ट हो जाऊं तो गुल पनाग को मेरे खिलाफ खड़े होने का भी पूरा हक है। केजरीवाल के रोड शो के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।