मॉस्को: रूस के पश्चिम से बढ़ते तनाव ने इस आशंका को बड़ा दिया हैं जिससे दुनिया को जल्दी ही विश्व युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूसी देश पर नाटो या पश्चिम की ओर से परमाणु हथियारों से हमला किया जा सकता है। एक तरफ नाटो देश मिलकर हमला करेंगे तो दूसरी ओर रूस भी कुछ बड़ी शक्तियों के साथ इसमें मिल सकता है। ऐसे में यह संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की शक्ल ले सकता है। क्रेमलिन के करीबी विशेषज्ञ और विश्लेषकों का दावा है कि पश्चिम बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहा है। इन रिपोर्ट के जरिए रूसी नागरिकों को नाटो से युद्ध की किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा जा रहा हैं। नाटो के साथ परमाणु युद्ध की चेतावनी मिल रही हैं। इनका दावा है कि ब्रिटेन, यूरोपीय देशों सहित पश्चिम के देश इस दशक के अंत तक बड़े पैमाने पर रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह रूस को विभाजित करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसके कारन तीसरे विश्वयुद्ध की सम्भावना जल्द दिखाई दे रही है।