Tuesday, September 23

सॉफ्ट ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर 19 साल की छात्रा से कांग्रेस के छात्र नेता ने किया दुष्कर्म

ओडिशा। ओडिशा के एनएसयूआई अध्यक्ष उदित प्रधान को 19 साल की इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने छात्रा के सॉफ्टड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ  के अध्यक्ष उदित प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग छात्रा के सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बता दें कि एनएसयूआई, कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा है। पुलिस के अनुसार, उदित को रविवार देर रात हिरासत में लिया गया और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई।

पीड़िता ने शराब पीने से किया था इनकार

होटल में, ग्रुप ने शराब पी। हालांकि पीड़िता ने पीने से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उदित ने उसे एक ठंडा सॉफ्ट ड्रिंग दिया, जिसमें उसने चुपके से नशीला पदार्थ मिला दिया था। ड्रिंग पीने के कुछ ही देर बाद, पीड़िता को चक्कर आने लगा और उसने घर छोड़ने का अनुरोध किया। तब उदित और अन्य लोगों ने मना कर दिया। फिर पीड़िता बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसने पाया कि उदित ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। जब उसने उससे इस बारे में बात की, तो उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला या शिकायत दर्ज कराई, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
शिकायत दर्ज कराने में देरी के बावजूद पुलिस गंभीर
शिकायत दर्ज करने में देरी के बावजूद, पुलिस ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आगे की जांच आगे बढ़ने पर अतिरिक्त विवरण जारी किए जायेंगे। इससे पहले, पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया था। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था।.