Monday, September 22

मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, जाने 8,9,10,11,12 मई को कैसा रहेगा मौसम

 मौसम विभाग ने 12 मई तक यूपी में लगातार बारिश आंधी- तूफान और कुछ इलाकों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी किया है। हालांकि पूर्वी यूपी में आज भीषण आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। पिछले दिनों आंधी- तूफान और वज्रपात के कारण आधा दर्जन से अधिक लोग के मौत की खबर सामने आई थी। मौसम विभाग में खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

मौसम का मिजाज बुधवार की आधी रात से ही बदल गया है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में रात को हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं पूर्वी यूपी के , बहराइच, , श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही बदली छा गई है। बादलों के आने-जाने का क्रम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज 8 मई के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी यूपी में 9 और 10 मई को मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने इन दो दिनों पूर्वी यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। जबकि 11 और 12 मई को फिर बारिश आंधी तूफान और कुछ इलाकों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और मौसम के कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण यूपी में कई दिनों तक लगातार आंधी तूफान बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इधर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवइया हवाएं आ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के आपस में टकराव से चक्रवाती परिसंचरण के परिणाम स्वरूप अगले 4 दिनों यानी 12 मई तक बारिश आंधी तूफान और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बहराइच में 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।