
बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन फिल्म की ओपनिंग कुछ फीकी रही। जहां उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर गदर-2 ने तहलका मचा दिया था, वहीं जाट वैसा कमाल नहीं कर पाई।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन फिल्म की ओपनिंग कुछ फीकी रही। जहां उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर गदर-2 ने तहलका मचा दिया था, वहीं जाट वैसा कमाल नहीं कर पाई।
दिन | कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
डे 1 | 9.5 |
डे 2 | 7 |
डे 3 | 9.75 |
डे 4 | 14 |
डे 5 | 7.25 |
डे 6 | 6 |
डे 7 | 4 |
टोटल कलेक्शन | 57.50 |
हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस नंबर पर बात की थी। उन्होंने कहा था-“मैंने जिंदगी में कभी प्रेशर नहीं लिया। लेकिन आजकल जमाना ऐसा है कि लोग जबरदस्ती प्रेशर दिला देते हैं! हर तरफ आंकड़ों की बातें होती हैं, जिससे घबराहट होती है।”
अब बड़ा सवाल है कि क्या जाट100 करोड़ रुपये कमा पाएगी? इसके लिए अगले कुछ दिन बहुत अहम होंगे। अगर फिल्म को वीकेंड में फिर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो ये लक्ष्य हासिल हो सकता है।
18 अप्रैल को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज हो रही है, जिससे ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ा कॉम्पिटिशन मिल सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल की फिल्म टिक पाती है या नहीं।