Wednesday, September 24

कुछ ऐसे बना दिया दो चट्टानों के बीच लग्जरियस घर

betwaanchal news
betwaanchal news

 

दूर से देखने पर भले ही यह अजीबोगरीब नमूना लगता हो, लेकिन असल में यह एक बेहद लग्जरियस घर है। इसे नीदरलैंड में दो चट्टानों के बीच में बनाया गया है। यहां से समुद्र के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई पड़ते हैं। घर के डिजाइन को कासा ब्रूटेल नाम दिया गया है। इसे ग्रीस के दो आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है। लार्टिस एंटोनिओस और पैंटेलिस को घर तैयार करने के लिए कई महीनों तक प्लानिंग करनी पड़ी। घर को कुछ इस तरह बनाया गया है कि इसके छत पर हमेशा पानी जमा रहता है। इसकी दीवारें भी काफी अलग हैं जिसके कारण यह हमेशा ठंडा रहता है।

क्यों बनाया गया है इस घर को
इसे आर्किटेक्चर के प्रयोग के तौर पर बनाया गया है।आर्किटेक्ट्स का कहना है कि चट्टानों में कुछ खास बात होती है, जो उन्हें लगातार अपने पास खींचती है। इसी अट्रैक्शन की वजह से उन्होंने कुछ ऐसा घर तैयार करने का फैसला लिया। इस घर को सोशल साइट पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक वेबसाइट पर तो इसे सिर्फ एक दिन में 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।