
बजट सत्र 2025 की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। संसद को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति पारंपरिक बग्गी पर संसद भवन पहुचेंगी। 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण शुरू होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। इसके अलग दिन यानी एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के लिए केंद्र सरकार ने 16 बिलों को सूची बना ली है। इसमें वक्फ संशोधन बिल, इमीग्रेशन और फॉरेनर्स बिल समेत वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल भी शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण बजट सत्र से पहले संसद में होने वाला है, जो भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। यह अभिभाषण सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और समग्र राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित होता है।
राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में होता है और यह सरकार की दिशा और प्राथमिकताओं का परिचायक होता है। इसमें राष्ट्रपति आमतौर पर न केवल सरकार के विभिन्न प्रयासों को प्रस्तुत करते हैं, बल्कि राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का भी संक्षिप्त अवलोकन करते हैं। राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में होता है और यह सरकार की दिशा और प्राथमिकताओं का परिचायक होता है। इसमें राष्ट्रपति आमतौर पर न केवल सरकार के विभिन्न प्रयासों को प्रस्तुत करते हैं, बल्कि राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का भी संक्षिप्त अवलोकन करते हैं।