
यूपी में बहुत जल्द कंपाने वाली सर्दी का आगाज होने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर के लिए लोगों को चेताना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में आज 9 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बताया गया कि यह बारिश पाकिस्तान, जम्मू कश्मिर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी। ऐसे में यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है और लोगों को कंपाने वाली ठंड से बचने का इंतजाम कर लेना चाहिए।
रविवार को मौसम ने अपना नया रूप दिखाया और मेरठ तथा आस पास के क्षेत्रों में झमझम बारिश हुई। जिसके कारण मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा कानपुर में भी तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से कम दर्ज किया गया। यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट होगी।