Tuesday, September 23

PM मोदी की अपील – पहले मतदान, फिर जलपान।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 81 में से 43 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग हो रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 81 में से 43 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग हो रही है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ ही आएंगे। झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए व्यापक तैयारी की गई है। कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 683 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से 73 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।