Monday, September 22

दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएं या 1 नवंबर को, जानें दोनों दिन के लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त

दिवाली 2024 इस साल सबसे चर्चित और कंफ्यूजन वाली तिथि में से एक रही है। आज भी विद्वान एक मत नहीं हो पाएं हैं कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएं या 1 नवंबर को मनाएं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष संवत 2081 के अनुसार अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। दीपावली के पूजन में धर्मशास्त्रीय मान्यतानुसार प्रदोष काल एवं महानिशिथ काल मुख्य है।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (Lakshami Puja Muhurt)

दिवाकाल का श्रेष्ठ चौघड़िया
चर लाभ अमृत का चौघड़िया : प्रातः 6:40 से प्रातः 10:47 तक
अभिजीत : प्रातः 11:46 से दोपहर 12:34 तक
शुभ का चौघड़िया : दोपहर 12:10 से दोपहर 01:33 तक
चर का चौघड़िया : सायं 04:17 से सायं 05:40 तक