मानसून सीजन को तीन महीने पूरे हो गए हैं। लगभग पूरे प्रदेश में जमकर बरस रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। अभी तक एक महीने का मानसून और शेष है। सितम्बर के अंतिम सप्ताह अथवा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून विदा होना शुरू होगा। तब तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।
अब तक पूरे प्रदेश में 49 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। राजस्थान में एक जून से लेकर एक सितम्बर तक बारिश का औसत 376 मिलीमीटर है, जबकि अब तक 561.40 मिमी बारिश हो चुकी है। इस बार मानसून का अलग पैटर्न देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 33 जिलों में से केवल 4 जिलों में कम बारिश है। ये सभी चारों जिले सर्वाधिक बारिश वाले जिले हैं।