Tuesday, September 23

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली यह ट्रेन मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों से गुजरेगी। जिसमें हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

पितृपक्ष में हर साल बिहार के गया जाने वाले मध्यप्रदेश के लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है। इस बार भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन (bhopal to gaya special train) चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों से गुजरेगी। जिसमें हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन गया के मध्य चार ट्रिप और गाड़ी संख्या 01668 को तीन ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01667 16 सितंबर (सोमवार), 21 सितंबर (शनिवार), 26 सितंबर (गुरुवार) और एक अक्बटूर (मंगलवार) को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर (गुरुवार), 24 सितंबर (मंगलवार) एवं 29 सितंबर (रविवार) को गया स्टेशन से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे बीना, 9.18 बजे गंजबासौदा, 9.58 बजे विदिशा और 11.20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।