Monday, September 22

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ है और झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।

देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। कार्यकारिणी बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने बताया कि बैठक में एसटी/एससी कानून समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना की पक्षधर है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि झारखंड में अगर एनडीए के साथ बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हम लोग “सबका साथ, सबका विकास” को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में हमारी पार्टी झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में इस सरकार के प्रति नाराजगी है, प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।