Monday, September 22

पेरिस में पैरालंपिक खेलाें का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। इस बार दुनिया भर के फैंस की नजर भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी समेत कुछ चर्चित एथलीटों पर होंगी।

शीतल देवी (भारत), पैरा तीरंदाजी

17 साल की शीतल पेरिस पैरालंपिक में सबसे कम उम्र की एथलीटों में से एक हैं। 2022 पैरा एशियाई खेलों के बाद चर्चा में आईं शीतल दुनिया की पहली ऐसी महिला पैरा तीरंदाज हैं, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं और वह पैरों से निशाना साधती हैं। शीतल ने पैरा एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही वे 2023 की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। दुनिया की नंबर एक पैरा तीरंदाज शीतल अब पेरिस में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड में शनिवार 31 अगस्त को तो मिश्रित टीम कंपाउंड में सोमवार, 2 सितंबर उतरेंगी।

सिमोन बारलाम (इटली), पैरा तैराकी

24 वर्षीय पैरा तैराक बारलाम ने टोक्यो पैरालंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते थे, लेकिन वे अपने इस दर्शन से संतुष्ट नहीं थे। बारलाम ने बताया था कि अपने पहले पैरालंपिक में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पिछले साल हुई विश्व पैरा चैंपियनशिप में उन्होंने छह स्वर्ण पदक जीत कर अपना दबदबा कायम किया, अब वे इस सिलसिले को पेरिस में भी कायम रखना चाहते हैं।