Monday, September 22

 पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल से चूक गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो करते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया और इतिहास रच दिया।

नदीम का पहला थ्रो फ़ाउल रहा, लेकिन दूसरे थ्रो में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। अरशद ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। एंड्रियास ने 16 साल पहले बीज‍िंग ओलंपिक 2008 में 90.57 मीटर दूर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड बनाया था। नदीम ने तीसरे प्रयास में 88.72 मीटर का थ्रो फेंका। नदीम का चौथा थ्रो 79.40 मीटर और पांचवां थ्रो 84.87 मीटर का रहा। नदीम का आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का रहा।
नीरज का पहला थ्रो भी फ़ाउल था। लेकिन उन्होंने दूसरा थ्रो 89.45 मीटर का फेंका और इसी के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। यह नीरज के करियर का बेस्ट थ्रो है। बावजूद इसके वे गोल्ड मेडल नहीं जीत पाये। नीरज का इसके बाद तीसरा, चौथा, पांचवां औए छठा थ्रो फ़ाउल रहा। नीरज अपने करियर में अबतक 90 का अंकड़ा नहीं छू पाये हैं। वहीं नदीम ने यह दूसरी बार है जब 90 मीटर के पार थ्रो फेंका है।