Monday, September 22

इस मैच में दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक के सामने स्पेन ने घुटने टेक दिये और अंत में 2-1 से हार गया।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स 2024 के 13वें दिन भारत ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज़ की है और इसी के साथ टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामियाब हुई है। इससे पहले 2021 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारत ने हॉकी में जीता 12वां मेडल –

इस मैच में दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक के सामने स्पेन ने घुटने टेक दिये और अंत में 2-1 से हार गया। भारत का यह हॉकी में 12वां ओलंपिक मेडल है। इससे पहले टीम ने 8 गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। भारत ने 48 साल बाद लगातार दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

गुरजंत सिंह चोटिल हुए –

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और कोई गोल नहीं गया। भारत और स्पेन दोनों को एक – एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन दोनों गोल दागने में असफ़ल रहीं। इस बीच भारत के गुरजंत सिंह के सिर पर गेंद लगी जिससे वह घायल हो गए। हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक पर गुरजंत घायल हुए।

दूसरे क्वार्टर में आए दो गोल –

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं हुई। 18वें मिनट पर स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। स्पेन के लिए मार्क मिराल्स ने पेनल्टी स्ट्रोक लिया और बेहतरीन गोल दागते हुए 1-0 से बढ़त बना ली। इस गोल के बाद भारत आक्रामक हो गया और बराबरी के लिए संघर्ष करने लगा। भारतीय टीम को दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में नाकाम रही। लेकिन हाफ टाइम से कुछ सेकंड पहले टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और बेहतरीन ड्रैग फ्लिक मारते हुए गोल दाग दिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है।