Monday, September 22

Navy: ‘विकसित भारत’ के लिए नौसेना का विजन जारी, नौसेना प्रमुख बे बताया भारत कैसे बनेगा ‘महाशक्ति

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार को “सीएनएस कोर्स टू स्टीयर-2024 (सीटीएस-2024)” नामक एक दस्तावेज जारी किया, जिसमें विकसित भारत के लिए नौसेना के अपने विजन को पेश किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, यह दस्तावेज विकसित भारत के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार को “सीएनएस कोर्स टू स्टीयर-2024 (सीटीएस-2024)” नामक एक दस्तावेज जारी किया, जिसमें विकसित भारत के लिए नौसेना के अपने विजन को पेश किया।

सीएनएस ने नेतृत्व के पदों पर बैठे कर्मियों से सीटीएस-2024 का लाभ उठाने और देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना को सही रास्ते पर रखने का आग्रह किया। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 30 अप्रैल को भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर. हरि कुमार का स्थान लिया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, यह दस्तावेज विकसित भारत के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार नौसेना के सीएनएस के विजन के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालता है। नौसेना प्रवक्ता ने एक्स पर आगे कहा कि सीएनएस ने नौसेना समुदाय को भारत की समुद्री शक्ति के प्रमुख प्रकटीकरण के रूप में भारतीय नौसेना के जनादेश को पूरा करने के लिए समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया।