Monday, September 22

अशोक गहलोत को लगा एक और झटका, भजनलाल सरकार ने इस फैसले पर चलाई कैंची

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारी सरकार ने महात्मा गांधी के विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना की थी।

जयपुर। भजनलाल सरकार ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एक और फैसले पर कैंची चलाते हुए बड़ा झटका दिया है। राजधानी जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनाए गए गांधी दर्शन संग्रहालय के संचालन के लिए बना गांधी वाटिका न्यास ट्रस्ट मंगलवार को समाप्त हो गया। भजनलाल सरकार ने सदन में गांधी वाटिका न्यास निरसन विधेयक ध्वनिमत से पारित करा दिया। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गांधी वाटिका न्यास में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उपाध्यक्ष को असीमित शक्तियां दे दी थीं, जिसमें अगर अध्यक्ष भी किसी को हटाना चाहेगा तो उसे उपाध्यक्ष से चर्चा करनी होगी। वहीं, संपत्ति को बेचने का अधिकार भी ट्रस्ट को दे दिया गया था।