अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी से पहले धूमधाम से अनंत अंबानी की बारात निकली। इस ग्रैंड वेडिंग में दुनिया भर से जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए ठुमके
अनंत अंबानी की बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारों को अंबानी फैमिली के साथ झूमते-नाचते देखा जा सकता है। वहीं, दूल्हा बने अनंत भी अपनी बारात में झूम रहे हैं।
अनिल कपूर-रणवीर सिंह ने किया बेहतरीन डांस
अनंत और राधिका की बारात के वायरल हो रहे एक वीडियो में, रणवीर सिंह और अनिल कपूर को बारात में ‘गल्ला गुड़िया’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। रणवीर सिंह और अनिल कपूर का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अनंत और मुकेश अंबानी भी स्टार्स के साथ दिखाई दे रहे हैं।