Wednesday, September 24

गंजबासौदा-गरपालिका सीएमओ ने विशेष अभियान चलाकर विश्राम घाट मार्ग के अतिक्रमण हटाए

bpl-n89588-large (1)गंजबासौदा| मेला ग्राउंड स्थित शांतिधाम और नगरपालिका भवन जाने के लिए अब रास्ता कुछ आसान होगा। नगरपालिका सीएमओ ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर मार्ग के अवरोध हटाए। शासकीय जन चिकित्सालय और नगरपालिका द्वारा आवंंटित दुकानों के आगे चबूतरे बनाकर मार्ग को छोटा किया गया था। इसके कारण शांतिधाम जाते समय लोगों को रास्ता छोटा पड़ता था। ऐसी ही हालत नगरपालिका जाने वाले रास्ते पर थी। इस रास्ते पर पैथालॉजी चलाने वाले लोगोंं ने चैंबर बना लिए थे। इससे रास्ता छोटा पडऩे लगा था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने मौके पर खड़े होकर दोनों मार्गों का अतिक्रमण हटवाया। इससे रास्ता चौड़ा हो गया। दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है यदि उन्होंने फिर से रास्ते पर निर्माण करने की कोशिश तो इस बार नगर पालिका पूरा सामान जब्त कर ले जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। सीएमओ ने बताया नगर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही नगर की सुन्दरता धूमिल हो रही है। इसके चलते नपा द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित दुकान मालिकों को नोटिस देकर सूचित किया जा रहा है। इसके बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने कार्रवाई की प्रशंसा की है।