Wednesday, September 24

बाजार में रिकॉर्ड तेजी, ₹12 लाख करोड़ की कमाई, SBI का मार्केट कैप ₹8 Lk Cr पार

 

सोमवार 3 जून को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त कारोबारी सेशन देखने को मिला। लोकसभा चुनाव नतीजों के पहले सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। बाजार में दिनभर रैली देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 76,400 के ऊपर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty) 51,000 के करीब बंद हुआ। निफ्टी ने 23,338 का नया रिकॉर्ड बना, तो ​सेंसेक्स 76,738 का नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी बैंक ने 51,133 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी 733 अंक चढ़कर 23,263 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2507 अंक चढ़कर 76,468 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 1996 अंक चढ़कर 50,979 पर बंद हुआ।

Sensex , Nifty और Bank निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर खुले थे। निफ्टी पहली बार 23,300 के ऊपर खुला है। निफ्टी बैंक में करीब 1600 अंकों की तेजी आई है और सेंसेक्स भी पहली बार 76,000 के पार पहुंचा था। निफ्टी 807 अंक चढ़कर 23,337 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स 2,622 अंक चढ़कर 76,583 पर खुला और  निफ्टी बैंक 1906 अंक चढ़कर 50,889 पर खुला। आज की दमदार शुरुआत के बाद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.1 लाख करोड़ डॉलर के पार हो गया है।
  • -Exit Poll में NDA की प्रचंड जीत के दम पर बाजार में रिकॉर्ड तेजी
  • -निफ्टी, Sensex और बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ
  • -Nifty ने 23,338 का नया रिकॉर्ड बनाया
  • -Sensex  76,738 का नया रिकॉर्ड बनाया
  • -Nifty Bank ने 51,133 का रिकॉर्ड स्तर छुआ
  • -Nifty 733 अंक चढ़कर 23,263  पर बंद
  • -सेंसेक्स 2507 अंक चढ़कर 76,468 पर बंद
  • -निफ्टी बैंक 1996 अंक चढ़कर 50,979 पर बंद

एक्सपर्ट्स को लगा रहे ये अनुमान

नोमुरा इंडिया (Nomura India) ने बताया कि हमें लगता है कि पिछले रुझानों का अनुमान लगाना और एग्जिट पोल के मुकाबले एनडीए की सीटों में बड़ी वृद्धि का सुझाव देना जल्दबाजी होगा, फिर भी सभी एग्जिट पोल में सर्वसम्मति को देखते हुए, हमें लगता है कि स्थिर एनडीए सरकार का गठन सबसे संभावित परिणाम हो सकता है। बीते 4 चुनावी सालों में से प्रत्येक में Nifty50 ने औसतन 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, इसमें चुनाव के बाद के रिटर्न का महत्वपूर्ण योगदान है।