Tuesday, September 23

चीनी सोशल मीडिया पर मोदी की एंट्री,

narendra-modi_1430796036नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी चीन यात्रा के पहले मोदी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो को ज्वाइन किया। केवल दस घंटे के अंदर ही मोदी को 26,500 फॉलोअर्स मिले। हालांकि संख्या से लिहाज से भले ही मोदी को फॉलोअर्स अच्छे मिले हों लेकिन कुछ लोगों ने अप्रिय कमेंट करते हुए भारत को ब्रिटिश उपनिवेश से जोड़ दिया। जाहिर है पीएमओ को ये पसंद नहीं आया होगा। वीबो को टि्वटर का चाइनीज वर्जन माना जाता है।

क्या कहा पीएम ने
मोदी ने वीबो पर अपने पहले कमेंट में कहा, ‘हैलो चाइना। मैं चीन में अपने दोस्तों से वीबो के जरिए बातचीत कर रहा हूं।’ इसके बाद मोदी ने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में बात की। बुद्ध पूर्णिमा को आधार बनाते हुए मोदी ने दुनिया में शांति और भाईचारे को बढ़ाने पर बल दिया। मोदी ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा एशिया में सहअस्तितत्व की भावना को स्थापित करने में सहयोगी साबित हो सकती है।