Tuesday, September 23

जाल में फंस रहे हैं कांग्रेस और कमलनाथ, 1800 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला, यह पोल आखिर है कितनी गहरी ?

ग्वालियर। कांग्रेस ने केवल टैक्स की ही चोरी नहीं की, बल्कि 2004 से 2014 तक देश में बहुत से घोटालों को भी अंजाम दिया। कानूनी कार्रवाई के बीच अगर कोई आएगा, तो उसे कानून के लंबे हाथों का सामना और देश के कानून का पालन करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यालय से लेकर मध्यप्रदेश के करप्शननाथ के नाम से चर्चित कमलनाथ आवास तक सब भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कांग्रेस कर की चोरी करके शोर मचा रही है।

अपने ही बनाए जाल में फंस रहे हैं कांग्रेस और कमलनाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा, कांग्रेस लगातार बुरे दिनों की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि 200 करोड़ का नोटिस मिला है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बता रहे हैं कि आयकर विभाग से इन्हें 1800 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। कांग्रेस बताए कि यह पोल आखिर है कितनी गहरी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की काली कमाई करने के साथ कई वरिष्ठ नौकरशाहों, मंत्रियों व व्यापारियों से बड़े पैमाने पर रिश्वत की वसूली की है। कांग्रेस केवल मेवा खाने के लिए राज करती है।

कमलनाथ मप्र की जनता को अपने घोटालों के संबंध में बताएं

शर्मा ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अप्रेल-2019 में मध्यप्रदेश में कई ठिकानों पर सर्चिंग की थी, तब दो कंपनियों से जुड़ी कैश रिसिप्ट मिली थी। जिसमें एक कंपनी ने ठेकों के बदले नकद दिया, तो वहीं दूसरी कंपनी कमलनाथ के करीबी की बताई गई, जिसने कांग्रेस को करोड़ों में नकद राशि दी थी। करप्शननाथ दुनिया को बताएं कि आखिर कौन हैं, उनके वो करीबी? कमलनाथ के सहयोगियों से हासिल नकदी मध्यप्रदेश में चलाए गए एक बड़े कथित भ्रष्टाचार घोटाले से जुड़ी थी।

छिंदवाड़ा की जनता को छलने वाले कमलनाथ मध्यप्रदेश की जनता अपने इस घोटाले के बारे में भी बताएं। जांच एजेंसियों ने कमलनाथ के अधिकारिक आवास से एआईसीसी कार्यालय तक करोडों रुपए के धांधली की बात भी उजागर की है, जिसके बारे में भी कमलनाथ व जीतू पटवारी मध्यप्रदेश की जनता को बताएं?