Tuesday, September 23

हेमंत सोरेन से आज ई़डी करेगी पूछताछ, प्रदर्शन-रैली पर रोक, कई इलाकों में धारा 144 लागू

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी को देखते हुए चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोवस्त किए गए हैं। प्रशासन ने बुधवार,31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। बता दें कि धारा 144 सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली पर रोक

बता दें कि इस दौरान किसी भी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली इस क्षेत्र में पूरी तरह बैन कर दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई हथियार भी लेकर नहीं जा सकेगा। सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की आशंका के आलोक में अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर रांची ने रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन व ईडी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है।

सांसद संजय सेठ ने राज्यपाल की ये मांग

इस मामले में सांसद संजय सेठ ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा आज की स्थिति में राज्य की कानून व्यवस्था ना बिगड़े इस पर राज्यपाल को संज्ञान लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि सीएम ने ईडी को उलझा रखा है। सीएम को यह भी जनता को बताना चाहिए कि वह 40 घंटों से कहां गए थे। मुख्यमंत्री दोषी नहीं है, तो फिर वह दिल्ली से क्यों भाग गए। साथ ही एमपी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर दोषी नहीं है तो ईडी का सामना करें। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि वह रांची कैसे पहुंचे। यह उनकी सुरक्षा का भी मामला था। साथ ही कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता का रांची में जुट रहे हैं। प्रदेश मे कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए राज्यपाल को संज्ञान लेनी चाहिए।