Tuesday, October 21

कम समय में खूब प्रचार किया, रोज 5 से 8 किमी पैदल चले प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इस बार कम समय मिलने के बावजूद प्रत्याशियों ने खूब मेहनत की। प्रतिदिन औसत 50 किलोमीटर पैदल चलने का टारगेट लेकर नेता जी अपने लाव लश्कर के साथ सुबह 7 से रात 11 बजे तक चुनाव प्रचार करते दिखे। एक अनुमान के अनुसार नेताजी ने 1 नवंबर से 15 नवंबर शाम 6 बजे तक रोजाना औसत 5 से 8 किमी पैदल तो 40 से 80 किमी का सफर तय किया। इस तरह एक प्रत्याशी ने 120 किमी पैदल और सात सौ डेढ़ हजार किमी वाहनों पर प्रचार किया। कुछ प्रत्याशियों के प्रचार कम भी हैं, तो वहीं किसी ने मोटर साइकिल तो कोई एक्टिवा मोपेड पर, तो कई बोलेरो, जीप में बैठकर प्रचार करता नजर आया। गोङ्क्षवदपुरा के प्रत्याशी रङ्क्षवद्र साहू तो घोड़े पर चढक़र प्रचार करते भी दिखे। बुधवार को आलम यह रहा कि सुबह से शाम तक नेताजी लगभग दौड़ दौड़ कर लोगों से संपर्क करते रहे। स्टार प्रचारक की सभा के लिए भी समय निकालना था। अब बचे हुए सभी इलाकों को 24 घंटे में समेटेंगे।