टीएमसी की कद्दावर नेता महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं ठीक वैसे ही साल 2005 में कैश फॉर क्वेरी मामले में 11 सांसदों पर गाज गिरी थी। आइए जानते हैं साल 2005 में क्या हुआ था।
कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महुआ पर आरोप संसद में सवाल के बदले रिश्वत का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि ये मामला साल 2005 में हुए कैश फॉर क्वेरी स्केम से भी बड़ा है। टीएमसी सांसद 2 नवंबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं थी जिसके बाद उन्होंने समिति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था और कहा था कि उनका ‘चीरहरण’ हुआ किया गया।
महुआ पर लटक रही तलवार
दरअसल, टीएमसी की कद्दावर नेता महुआ पर ठीक उसी तरह आरोप लगाए गए हैं जैसे कि साल 2005 में संसद में सवाल के बदले रिश्वत लेने के मामले में 11 सांसदों पर गाज गिरी थी। अब इस मामले में महुआ पर भी तलवार लटक रही है।
2005 में हुआ था कैश फॉर क्वेरी स्कैम
दरअसल, साल 2005 में एक निजी चैनल के दो पत्रकारों ने एक स्ट्रिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें लोकसभा के 11 सांसद सवाल के बदले रिश्वत लेते पकड़े गए थे, जिसका वीडियो चैनल ने 12 दिसंबर 2005 को टेलीकॉस्ट किया था। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था। जिसमें 10 सांसदों को सदन से निष्कासित कर दिया गया था, जबकि लोढ़ा को राज्यसभा से हटा दिया गया था।
इन नेताओं पर हुई थी कार्रवाई
इस केस में वाई जी महाजन भाजपा, छत्रपाल सिंह लोढ़ा भाजपा, अन्ना साहेब एम के पाटिल भाजपा, मनोज कुमार राजद, चंद्र प्रताप सिंह भाजपा, राम सेवक सिंह कांग्रेस, नरेन्द्र कुमार कुशवाहा बसपा, प्रदीप गांधी भाजपा, सुरेश चंदेल भाजपा, लाल चंद्र कोल बसपा और राजा रामपाल बसपा पर कार्रवाई हुई थी।
भाजपा सांसद ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख महुआ पर लगाए आरोप
गौरतलब है कि बीते महीने 15 अक्टूबर को भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिख महुआ के खिलाफ संसद में सरकार और अड़ानी ग्रुप के खिलाफ सवाल पूछने के बदले रिश्वत और महंगे गिफ्ट लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने महुआ मोइत्रा को तत्काल प्रभाव से संदन से निलंबित किए जाने की मांग की थी । पत्र में आगे कहा गया था कि पूरी पड़ताल एक एडवोकेट जय अनंत देहाद्रई ने की है, जिसमें 50 से ज्यादा बिजनेसमैन से लिंक होने का खुलासा हुआ है।