Sunday, October 19

वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बोले अमित शाह,- सरदार नहीं होते तो आज हम यहां नहीं होते

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेली की आज (31 अक्टूबर) को 148 वीं जयंती है। इस मौके पर केंद्र सरकार देश के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एकता दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए न सिर्फ शपथ लिया। बल्कि लोगों से कहा कि सभी लोगों को एक संकल्प लेना है कि भारत दुनिया में सबसे आगे होगा।

सरदार नहीं होते तो आज हम यहां नहीं होते

गृहमंत्री अमित शाह ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आजादी के समय सरदार साहब देश के गृहमंत्री नहीं होते तो आज न तो हम यहां पर खड़े होते और न हीं ये भारत का मानचित्र होता। आजादी के बाद अंग्रेज इस देश को खंड़-खंड करके चले गए थ। सरदार पटेल न होते तो ये दिन भी नहीं होता। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद आज का दिन पहला है। हमे संकल्प लेना है देश जब आजादी की शताब्दी मनाएगा तब पूरी दुनिया में भारत सर्वप्रथम होगा।

राष्ट्र की एकता, अखंडता की ली शपथ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पर 7 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि मै सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करूंगा और देशवासियों में ये विचार पहुंचाने के लिए काम करूंगा। मैं ये शपथ सरदार पटेल के नाम पर ले रहा हूं। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं।