एमपी की राजधानी भोपाल में आज लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। राजधानी के जंबूरी मैदान में होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद शामिल होंगे। यहां प्रदेशभर से महिलाएं आएंगी। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सम्मेलन में सीएम लाड़ली बहनों को क्या सौगात देंगे
एमपी की राजधानी भोपाल में आज लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। राजधानी के जंबूरी मैदान में होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद शामिल होंगे। यहां प्रदेशभर से महिलाएं आएंगी। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सम्मेलन में सीएम लाड़ली बहनों को क्या सौगात देंगे।
लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। यह विशेष सम्मेलन राजधानी के जंबूरी मैदान में रविवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह प्रदेश की लाड़ली बहनों को और भी सौगात दे सकते हैं। सीएम इस मौके पर लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।
कई महिलाएं तो उम्मीद जता रहीं हैं कि रक्षाबंधन के विशेष मौके पर
सीएम लाड़ली बहनों 3 हजार रुपए देने की भी घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीएम खुद कहते रहे हैं कि इस योजना में धीरे धीरे महिलाओं को हर माह 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।
सीएम लाड़ली बहनों 3 हजार रुपए देने की भी घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीएम खुद कहते रहे हैं कि इस योजना में धीरे धीरे महिलाओं को हर माह 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।
जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के लिए राजधानी के कई प्रमुख रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। जंबूरी और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेशभर की एक लाख से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त की राशि बढ़ाई जा सकती है। अफसरों का कहना है कि अभी 3 हजार रुपए देना मुश्किल है लेकिन कुछ राशि जरूर बढ़ाई जा सकती है। सीएम ने शनिवार को संबंधित अफसरों से सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी भी ली।