Wednesday, October 22

दिग्विजय का बड़ा बयान, बजरंग दल को बैन नहीं किया जाएगा

कुछ समय पहले बजरंग दल को बैन लगाने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में यूटर्न ले लिया है। कांग्रेस नेता दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का ताजा बयान आया है। जिसमें दिग्विजय सिंह बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में चुनाव जीत जाते हैं तो हम बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे। बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन जो दंगों में शामिल होंगे अथवा ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

मध्यप्रदेश में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से घमासान तेज हो गया है। मध्यप्रदेश में हिन्दुत्व और तमाम तरह की राजनीतिक के चलते दिग्विजय सिंह बैकफुट पर नजर आए। बुधवार को दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, इसलिए हमारी सरकार प्रदेश में बनती है तो बजरंग दल को बैन नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इसी साल कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार जीत हुई है। कांग्रेस कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत में है। कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। कांग्रेस ने रणनीति के तहत भाजपा को सत्ता से हटा दिया था। कांग्रेस ने इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया था, लेकिन भ्रष्टाचार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना दिया था।

कर्नाटक की तर्ज पर एमपी फतह

कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश को फतह करना चाहती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा की हाल ही में 50 प्रतिशत कमीशन का मुद्दा उठाकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया। लेकिन साउथ के राज्यों में बजरंग दल पर प्रतिबंध का वादा करने वाली कांग्रेस भाजपा और संघ की प्रयोगशाला माने जाने वाले मध्यप्रदेश में इस मुद्दे से किनारा करने लगी है।