Tuesday, September 23

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी, एक ASI समेत 4 की मौत, आरोपी RPF कांस्टेबल हिरासत में

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 4 यात्री है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद यात्री काफी डरे हुए है और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। यह फायरिंग की घटना कैसे और क्यों हुई? इसकी तफ्तीश शुरू है। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सुबह 5 बजे के आसपास हुई है।

आरोपी कांस्टेबल हिरासत में
गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 4 यात्री शामिल है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी चेतन नाम को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात है।

जवान ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग
गोलीबारी की यह घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह 5.23 बजे की है। आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी। अचानक फयरिंग से यात्रियों में हडकंप मच गया। अब इस मामले की छानबीन में जीआरपी जुटी हुई है।