Tuesday, September 23

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, बोले – अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की है बचकानी कोशिश

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सूरत की अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने के लिए बचकानी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहाकि, देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अपील करने के लिए राहुल गांधी के स्वयं सूरत जाने पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि, एक दोषी को अपील दायर करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट जाने की जरूरत नहीं होती है और आमतौर पर कोई भी अपराधी व्यक्तिगत रूप से नहीं जाता है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि, नेताओं और सहयोगियों के समूह के साथ उनका ;राहुल गांधीद्ध व्यक्तिगत रूप से जाना केवल एक नाटक है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी राहुल को आइना दिखाते हुए कहाकि, बोलोगे तो सजा मिलेगी ही। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मुस्कुराते हुए कहाकि, अब वो कोर्ट जा रहे हैं तो भाजपा को दिक्कत हो रही है।

देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती – केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए अगले ट्वीट में कहा कि, राहुल गांधी जो कर रहे हैं वह अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि, देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती हैं।

अब आप बोलोगे तो भुगतोगे – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहाकि, 2019 में कोलार में कौन बोला, राहुल गांधी बोले। भाजपा ने बोलने के लिए कहा था क्या? लंदन में जाकर कौन बोला, अब आप;राहुल गांधी, बोलोगे तो भुगतोगे।
अब वो कोर्ट जा रहे हैं तो भाजपा को हो रही है दिक्कत – कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
राहुल गांधी के बचाव में कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने कहाकि, राहुल गांधी ने कहा है कि वह डरेंगे नहीं। वह अमित शाह, मोदी के सामने नहीं झुकेंगे। वह न्यायपालिका के सामने ही जाएंगे। एक तरफ आप कह रहे हैं कि उन्हें कोर्ट जाना चाहिए लेकिन जब वह जा रहे हैं तो आपको इससे दिक्कत हो रही है।
मानहानि मामले में आज कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ आज सोमवार 3 अप्रैल को अपील दायर करने के लिए सूरत कोर्ट जाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और कई नेता सूरत पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि, कानूनी टीम ने याचिका के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राहुल गांधी को 23 मार्च को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा था कि, एक कानूनी टीम इस मामले पर काम कर रही है।