Sunday, October 19

मेघालय से TMC के लिए गुडन्यूज, 16 सीटों पर आगे चल रही ममता बनर्जी की पार्टी

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान में यहां कोनराड संगमा की पार्टी NPP सबसे आगे निकलती नजर आ रही है। साथ ही मेघालय में टीएमसी भी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। 27 फरवरी को मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल में अधिकांश सर्वें एजेंसियों ने मेघालय में हंग एसेंबली की ओर इशारा किया था। अभी तक के रुझान में कुछ वैसा ही नजर आ रहा है। अभी तक सामने आए रुझान के अनुसार मेघालय में NPP 21 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। कांग्रेस 6, टीएमसी 16, अन्य 8 सीट पर आगे चल रही है। मेघालय में चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। जिसका फायदा अब पार्टी को देखने को
मिल रहा है।