Thursday, September 25

दिल्ली सरकार के खिलाफ चल रहा भाजपा का अनोखा विरोध, आज हल लेकर किया प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के खिलाफ भाजपा 16 जनवरी से लगातार कोई न कोई मुद्दा उठाती है और उस पर अनोखा प्रदर्शन कर अपना विरोध जताती है। कभी आक्सीजन सिलेंडर व मास्क, तो कभी काले कपड़े तो अगले दिन पानी की बोतलें तो आज गुरुवार को भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ हल लेकर प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के भाजपा के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया, किसानों से कृषि का दर्ज़ा छीन लिया और किसी भी यंत्र पर सब्सिडी नहीं दी जा रही। ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन घोषित कर दिया है।

किसानों को व्यावसायिक रेट पर दी जा रही बिजली – रामवीर सिंह बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहाकि, किसानों को ट्रैक्टर पर 30,000 रोड टैक्स देना पड़ रहा है। किसानों को व्यावसायिक रेट पर खेती के लिए बिजली दी जा रही है। अगर हमें विधानसभा में इस पर चर्चा करने की अनुमति नहीं मिली तो हम मुख्यमंत्री के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
वायु प्रदूषण पर ऑक्सीजन सिलेंडर – मास्क
दिल्ली विधानसभा के शीत कालीन सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थित को लेकर भाजपा के विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा के कई विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा के बाहर पहुंचे।
लोकतंत्र की हत्या मुद्दे पर काले कपड़े
विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में लोकतंत्र की हत्या के मुद्दे पर भाजपा नेता काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। और प्रतिपक्ष नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहाकि, दिल्ली सरकार तानाशाहीपूर्ण और मनमाना रवैया अपनाकर विपक्ष का गला घोंट रही है।
यमुना का प्रदूषण पर पानी की बोतलें
दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन भाजपा विधायक पानी की बोतलें लेकर सदन में पंहुचे। भाजपा विधायकों का आरोप था कि, पिछले 8 साल में यमुना का प्रदूषण दोगुना बढ़ गया और सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया।