ग्राम हरदूखेड़ी में फसल कटाई कार्य कर रहे 35 वर्षीय कटनी निवासी रविलाल चौधरी पर मंगलवार सुबह ग्यारह बजे अचानक वयस्क लकड़बग्घे ने हमला कर दिया।
हमले से मजदूर के हाथ में दांत लग जाने से गहरा घाव हो गया है। रविलाल ने बताया कि वह कटनी से फसल काटने गांव आया था। सुबह रोज की तरह फसल कटाई कार्य कर रहा था तभी झाडिय़ों की पीछे छुपे लकड़बग्घे ने अचानक हमला कर दिया। जब तक कुछ कर पाते उसने हाथ मुंह में ले लिया और धारदार दांतों से हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे अन्य साथियों के शोर मचाने पर मजदूर की जान बचाई जा सकी नहीं तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था।
मौके पर मौजूद अय्यूब कुरैशी द्वारा घायल को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। साथ ही वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर वनरक्षक कमलप्रसाद शर्मा और लक्ष्मीप्रसाद पंथी द्वारा अस्पताल पहुंच कर घायल का उपचार कराया गया। लकड़बग्घे के हमले से खेत पर कटाई कर मजदूरों ने घबराकर काम बंद कर दिया।
चैत्र फसल कटाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या मे मजदूर आए हुए हंै।जो रात के समय खेत में अपना आशियाना बनाकर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करते हंै। लकड़बग्घे के हमले से मजदूरों में डर बना हुआ है