Tuesday, September 23

चिकनी-सपाट सड़कें- 800 करोड़ में सुधरेंगी 3000 किमी, 1000 किमी की नई सड़कें बनेंगी

भोपाल. मध्यप्रदेश में यातायात के लिए राहत की तैयारी चल रही है. प्रदेश की सभी सड़कें जल्द ही चिकनी—सपाट कर दी जाएंगी. सड़कों के निर्माण-पैचवर्क के लिए प्रदेशभर के निकायों ने सरकार से 800 करोड़ रुपए मांगे हैं।

भोपाल-इंदौर ने मरम्मत और निर्माण के लिए 50-50 करोड़ मांगे – सड़क निर्माण में अवैध कॉलोनियों का भी ध्यान रखा है। भोपाल-इंदौर ने मरम्मत और निर्माण के लिए 50-50 करोड़ मांगे हैं। सीपीए बंद होने के बाद राजधानी के सभी मेन रोड पीडब्ल्यूडी के पास हैं।

निकायों के पास 23 हजार किमी सड़कें, करीब 3000 किमी मरम्मत के लायक और 1200 किलोमीटर सड़कें पैचवर्क तथा 11 किमी सड़कों का निर्माण नए सिरे से – सभी 313 निकायों के पास 23561 सड़कें हैं। इसमें करीब 3000 किमी मरम्मत के लायक हैं और 1200 किलोमीटर सड़कें पैचवर्क तथा 11 किमी सड़कों का निर्माण नए सिरे से किया जाना है। डामर सड़कों का निर्माण के साथ निजी एजेंसियों को पांच वर्ष तक रखरखाव का भी काम दिया जाएगा। जहां बारिश में पानी जमा होता है या निकलता है, वहां सीमेंटेड बनाने का प्रस्ताव है।
यहां ऐसी हालत
संभाग निकाय कुल सड़कें मररम्मत पैचवर्क नवीनीकरण
इंदौर 55 5348 527 19 43
भोपाल 64 4555 585 12 70
उज्जैन 67 2974 319 10 55
ग्वालियर 56 3617 413 14 71
जबलपुर 59 2647 380 9 74
सागर 58 1781 247 7 38
रीवा 32 1721 259 6 43
शहडोल 22 918 187 5 22