वेल्थ एक्स की एक स्टडी के मुताबिक दुनिया के हर 6 अरबपतियों में से एक महिला है। दुनिया में 286 महिलाएं अरबपति हैं। कुछ फैक्ट्स वॉलमार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर्स की मालकिन क्रिस्टी वॉल्टन (60) अमरीका की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी संपत्ति करीब 5 अरब रूपए आंकी गई। वर्ष 2005 में पति जॉन वॉल्टन के देहांत के बाद सारी संपत्ति उनके नाम पर हो गई।
लिलियन बेटेनकोर्ट (92) यूरोप की सबसे उम्रदराज अरबपति महिला हैं, जो लॉरियल कंपनी की मालकिन हैं। इनके पास करीब 3 अरब 130 करोड़ रूपए की संपत्ति है। वर्ष 1957 में पिता की मृत्यु के बाद से ही वे इस कंपनी को संभाल रही हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की मालकिन जीना राइनहार्ट (1480 करोड़ रूपए) के नेतृत्व में कंपनी इन दिनों तेल और गैस का भी व्यापार कर रही है।
लगभग 520 करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ चीन की हुइयान एशिया की सबसे रईस महिला हैं। अपने पिता के रियल स्टेट बिजनेस को संभालने वाली 33 साल की हुइयान दुनिया की सबसे युवा अरबपति महिला भी हैं