Tuesday, September 23

बलात्कार से पीडि़त होकर दी थी जान

इंदौर। अलग अलग मामलों में दो किशोरियों ने आत्महत्या कर ली थी। किशोरियों के शव का परीक्षण करवाया गया तो पता चला कि दोनों किशोरियों ने बलात्कार के बाद जान दी थी। अब इन दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि किशोरियों की इज्जत लूटने वालों के नाम जल्द ही सामने आ जाएंगे। सुखदेव नगर में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने 8 नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजन आत्महत्या के कारणों में ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने किशोरी के पोस्टमार्टम के साथ ही कुछ विशेष जांच करवाने के लिए स्लाइड बनवाई थी। इसकी जांच राऊ की प्रयोगशाला में करवाई गई तो ये खुलासा हुआ कि किशोरी के साथ जबरदस्ती भी की गई थी। एरोड्रम पुलिस अब इस मामले में नई जानकारी आने के बाद नए सिरे से जांच कर रही है। इसी तरह का दूसरा मामला तिलकपथ की रहने वाली 15 साल की किशोरी का भी निकला है। यहां रेने वाली किशोरी ने 8 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनवाई गई और प्रयोगशाला भेजी गई। वहां से भी जो जांच रिपोर्ट आई उसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात समाने आई। पुलिस इस मामले में नए सिरे से जांच करेगी। पता चला है कि पुलिस दोनों मामलों में गंभीरता से जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।