Wednesday, September 24

औषधि के लिए जरुरी हैं पौधें:आयुर्वेदिक औषधि का महत्व बताते 30 पौधों का किया रोपण

शुक्रवार को ग्राम बर्री में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में 30 हर्बल मेडिशनल प्लांट का रोपण किया गया। इस अवसर पर सृष्टि सेवा समिति अध्यक्ष रूपेश लाड़ ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दुष्परिणामों को जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए घातक बताया और कहा कि वायु मंडल के निरंतर बढ़ते तापमान से दुनिया पहले ही परेशान है आज भी हम अपने जल, जंगल, जमीन को संरक्षित नहीं करेंगे तो 2050 तक मनुष्य के अस्तित्व पर संकट आना निश्चित है। इसलिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों को लगाने की आवश्यकता है।

गोविंद सिंह गुर्जर ने प्रत्येक किसान को कम से कम पांच पौधे अपने खेतों की मेड़ों पर लगाने की बात पर जोर दिया। आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर संजीव द्वारिया ने औषधीय पौधों के महत्व को बताते हुए अपने अपने घरों में छोटे छोटे पौधों को लगाने की बात कही।

जन अभियान प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बलवीर गुर्जर ने हर्बल गार्डन में लगने वाले पौधों की सुरक्षा और पानी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि घर के आस पास वृक्ष हो तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर डा. विशाल शर्मा, तेज सिंह गुर्जर, शर्मीला कुशवाह, शिक्षक तेज सिंह जाटव, जितेन्द्र साहू, अनीता प्रजापति, महाराज सिंह, रंजीत सिंह, चंद्रपाल बघेल, रेखा मीणा, ममता राव, माखन गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, विकास, विनोद, शुभम शिवहरे आदि अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।