Tuesday, September 23

चंबल में फिर डाकुओं की आहट:गिरोह में जींस-शर्ट में 2 लेडी डकैैत भी, किसान को खेत से उठाया, नहीं चल पाया तो छोड़कर निकल गए

चंबल में एक बार फिर डकैत गिरोह ने दस्तक दे दी है। गिरोह में दो लेडी डकैत समेत 11 पुरुष सदस्य हैं। लेडी डकैत जींस और शर्ट में रहती हैं। भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में एक किसान का सामना गिरोह से हो गया। वे किसान को करीब तीन खेत दूर ले गए। जब किसान गिरोह के साथ चलने में असमर्थ रहा तो वे उसे छोड़कर आगे बढ़ गए। यह सूचना मिलने पर पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस रात में फिर पूरे दिन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन कई सफलता नहीं मिली।

भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लपुरा गांव में रहने वाले 55 वर्षीय किसान लल्लूराम शाक्य अपने ट्यूबवेल पर रविवार की रात्रि करीब साढ़े सात बजे पहुंचा। यहां उसके खेतों पर दो युवक मिले। वे हथियारों से लैस थे। उन्होंने किसान को अपने साथ चलने को कहा। आगे चलकर दो महिला जींस-शर्ट पहने हुए 9 हथियारबंद डकैतों के साथ मिलीं। किसान को अपने साथ ले जाने लगे। कुछ दूर चलने परपैरों से कमजोर किसान चलने में असमर्थता जाहिर करने लगा। इसके बाद गिरोह लल्लूराम शाक्य को तीन खेत आगे तक बीहड़ की ओर ले गए। जब किसान चल नहीं पाया तो उसे छोड़कर आगे बढ़ गए।

हालांकि गिरोह के सदस्याें ने किसान के साथ कोई मारपीट या फिर अन्य तरह की पूछताछ नहीं की। गिरोह मिलने के बाद भयभीत हो चुका किसान सीधे गांव में आया और अपने रिश्तेदार रामसेवक शाक्य को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद यह जानकारी सरपंच पति और उसके बीजेपी मंडल अध्यक्ष को लगी, उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। करीब दो घंटे बाद पुलिस आने की बात बताई।

चार थानों की पुलिस ने की सर्चिंग

यह सूचना के बाद रात में पुलिस पहुंची। इस दौरान गोरमी फूप, सुरापुरा और अटेर का पुलिस बल पहुंच गया। अटेर एसडीओपी द्वारा किसान लल्लूराम के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने रात में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। दिन में भी पुलिस बीहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाती रही। करीब आठ से दस किलोमीटर दूर तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा।

गांव में दहशत फैली

सरपंच पति छोटे सिंह भदौरिया का कहना था कि गांव में हथियारों से लैस बदमाशों के घूमने की अब तक खबरें आ रही थी। अब गांव के किए किसान को ये बदमाश मिल चूके हैं। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान काे बदमाश मिलने पर पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। किसान लल्लू राम शाक्य ने सभी को बताया कि दो महिला समेत 11 लोगों का गिरोह था।

सर्चिंग पर कोई नहीं मिला

ASP कमलेश खरपुसे का कहना है कि बदमाश आने की खबर आई थी। पुलिस ने किसान के बयान लिए। रात में सर्चिंग कराई गई। दिनभर सर्चिंग चली। अब तक कोई मूमेंट व साक्ष्य नहीं मिले।