देश में शनिवार को 2.34 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 893 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं। शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कुछ कम हुए हैं। पिछले 9 दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
अपडेट्स…
- एक्ट्रेस काजोल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी न्यासा की फोटो शेयर कर यह जानकारी दी।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के कोरोना के एक्टिव केस में 1,19,396 की कमी आई है। एक्टिव केस का मामला 18,84,937 तक पहुंच गया है।
- केरल में 50,000 से ज्यादा केस सामने आने के बाद रविवार को लॉकडाउन लगा दिया गया है।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: 55.41 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात
राज्य में शुक्रवार को 50,812 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 47,649 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 54,537 नए संक्रमित मिले। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए केस में 3,725 की कमी हुई है।
यहां अब तक कुल 59.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,191 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,36,202 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 45.79% है।
2. कर्नाटक: पॉजिटिविटी रेट घटकर 19.37% पहुंचा
कर्नाटक में शनिवार को 33,337 नए मामले मिले हैं। जबकि 69,902 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 70 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले मिले और 50 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.52 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 19.37% है।
3. महाराष्ट्र: शनिवार को 103 लोगोंं की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,971 नए मामले मिले। इस दौरान 61 लोगों की मौत हुई और 50,142 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 24,948 नए केस मिले। इस दौरान 103 लोगों की मौत हुई।
राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.44 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 72.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 16.47% है, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 16.53% था।
4. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट में कल से 1% की कमी
यहां शनिवार को 24,418 नए मामले सामने आए। 27,885 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 26,533 नए मामले सामने आए हैं। 48 लोगों की जान गई है। अब तक राज्य में कुल 33.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,506 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 2,08,350 और पॉजिटिविटी रेट 17.32% है।
5. गुजरात: केस घटे फिर भी टॉप 5 में पहुंचा
गुजरात में शनिवार को 11,794 नए केस मिले। राज्य में 21,655 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 33 लोगों की मौत इसकी वजह से हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 12,131 नए केस मिले थे और 30 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 11.44 लाख लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 10,408 पहुंच गई है। यहां शुक्रवार को 12,131 नए केस सामने आए, जबकि 22,070 मरीज ठीक हुए और कोई मौत नहीं हुई।