मौसम विभाग ने शनिवार को आगामी 24 घंटे के लिए कोल्ड वेब का रेड अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार एक ही रात में 4 डिग्री तक तापमान नीचे गिर गया है। शनिवार को रात का तापमान 8 और दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 2 दिन बाद रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं उत्तराखंड में चल रहे बर्फीले तूफान का असर भी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इससे आगामी कुछ दिनों बाद तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इससे फलों, फूलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
टमाटर, मटर की फसलों को नुकसान की आशंका
मौसम वैज्ञानिक डा.एसएस तोमर ने बताया कि आगामी 24 घंटे के लिए कोल्ड वेब का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान और नीचे आएगा। यदि तापमान लगातार 7 दिनों तक 6 डिग्री से नीचे रहता है तो टमाटर, केला, मटर, अमरूद, नींबू, पपीता, मसूर सहित अन्य फसलों को भी नुकसान हो सकता है। तुवर तुवर की फसल को नुकसान हो सकता है। में अभी फूल और फली आने का समय चल रहा है।
हवा का दौर थमेगा… घना कोहरा छाएगा
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले 2 दिन तक उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से तेज ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। जैसे ही हवाओं का दौर थमेगा तो घना कोहरा शुरू हो जाएगा। इस तापमान में चने और गेहूं की फसल को तो कोई नुकसान नहीं है लेकिन