Saturday, September 27

त्योंदा की घटना के विरोध में दिया ज्ञापन:धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करें

त्योंदा तहसील भवन के पीछे सिद्दों की पहाड़ी पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक निशंक जैन मौजूद थे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अदनान ने कहा कि त्योंदा तहसील के पीछे प्राचीन शिव मंदिर है।

जो सिद्दों की पहाड़ी पर स्थित है। फिर से स्थान की काफी मान्यता है, लेकिन क्षेत्र की शांति सद्भाव को खराब करने की नियत से कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा यह घृणित कार्य किया गया है। धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्व समाज और देश के लिए बहुत घातक होते हैं। इसलिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना आवश्यक है।

ज्ञापन में मांग की गई है। इस घटना की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।