Tuesday, November 11

सूना मकान देख चोरी:पति नौकरी पर था, पत्नी गई थी मायके, चोराें ने गहने-नकदी चुराए

पति नौकरी पर भोपाल गया था और पत्नी एक महीने से मायके में थी। चोरों ने सूना घर देखकर ताला तोड़ कर नकदी और जेवर चुरा कर ले गए। घटना शहर से सटे स्वरूप नगर ग्राम पंचायत स्थित श्री हरि नगर की है। अरविंद राय रक्षा बंधन पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाने आए थे। पत्नी 26 जुलाई को अशोकनगर के पिपरई गांव अपने मायके गई हुई थी। रक्षाबंधन के बाद वह वापस भोपाल चले गए। घर में ताला लगा हुआ था। मंगलवार को सुबह पड़ोसी डॉ. सुरेश मीणा का फोन पहुंचा उन्होंने बताया कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। आकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज अलमारी भी टूटी पड़ी थी। दराज में रखे 30 हजार रुपए नकद, सोने का हार, अंगूठी रखी थी वह चोर ले गए।

मकान के तीनों दरवाजों पर ताला लाग हुआ था। चोरों ने तीनों दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की। प्रत्येक सप्ताह भोपाल से आकर एक दिन रुकते थे। इस बार भी रक्षा बंधन पर्व पर 2 दिन रुकने के बाद वापस गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। नगर और उसकी सीमा से सटे क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। इन घटनाओं को लेकर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।