Tuesday, September 23

शहर में पांच स्थानों पर लगेंगे सीएनजी पंप:2.20 करोड़ में बिकीं 106 स्क्रैप बसें, अब 600 नई आएंगी, नए डिपो भी बनेंगे

बैरागढ़ में डिपो पर खड़ीं 150 स्क्रैप बसों के लिए बीसीएलएल को खरीददार मिल ही गया। मैनिट, आरजीपीवी और स्टेट गैरेज की रिपोर्ट के आधार पर इन बसों की बिक्री का रेट तय हुआ था। 150 में से 106 बसें अब तक बिक चुकी हैं औप इसकी ऐवज में कंपनी को 2.20 करोड़ रुपए मिले हैं। 42 और बसें बाकी हैं। शेष दो बसों का बीसीएलएल ने उपयोग कर लिया है, इसके लिए भारत सरकार की एमएसटीसी लिमिटेड के ई- ऑक्शन साइट के जरिए ऑफर बुलाए गए थे। दिल्ली और मुंबई के कुछ स्क्रैप व्यापारियों ने यह बसें खरीदी हैं।

नगर निगम की जमीन पर खुलेंगे पंप, बिक्री पर मिलेगा कमीशन

बैरागढ़, माता मंदिर, सावरकर सेतु के पास, भानपुर और आरिफ नगर में निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास सीएनजी पंप खोले जाएंगे। संचालन निजी व्यक्ति के हाथ में होगा।

कोकता, पुतलीघर, बाग सेवनिया, बैरागढ़ में बनेंगे डिपो

बीसीएलएल ने 600 नई बसों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में 50 बसें आने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में बसें आने पर उनके लिए डिपो और वर्कशाप की व्यवस्था भी बड़ा काम है। बीसीएलएल जवाहर चौक स्थित सिटी डिपो के साथ बाग सेवनिया, कोकता और बैरागढ़ में इनके लिए डिपो तैयार कर रहा है।